Loading...

Loading...

Follow us -   

About Us

हमारा कार्य
हमारा कार्य

संगठन का परिचय

संस्था एवं सामाजिक दायित्व का परिचय

मैं प्रदीप गुहा, अध्यक्ष, नव युवक सेवा समिति, विगत कई वर्षों से समाज सेवा एवं जनहित के कार्यों से निरंतर जुड़ा हुआ हूँ। मेरे द्वारा शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, धार्मिक एवं सामुदायिक विकास तथा जनकल्याण के क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जाता रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुझे वर्ष 2011 में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

नव युवक सेवा समिति के माध्यम से निम्नलिखित जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाते रहे हैं

* कोरोना महामारी के दौरान लगभग 3,000 परिवारों को निःशुल्क राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण।

* समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

* नियमित रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन एवं रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना।

* निःशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सहायता।

* जरूरतमंद एवं ग्रामीण परिवारों के लिए स्वयं सहायता समूहों (SHG) का गठन एवं मार्गदर्शन।

* आधार कार्ड शिविर एवं अन्य आवश्यक सरकारी दस्तावेजों से संबंधित सहायता शिविर।

* ई-श्रम कार्ड पंजीकरण शिविर के माध्यम से श्रमिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास।

* स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में जन-जागरूकता एवं विभिन्न गतिविधियों का संचालन।

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान

नव युवक सेवा समिति के माध्यम से शिशु उद्यान स्कूल (Play School) का संचालन भी किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता, सामाजिक व्यवहार एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा प्रदान करना है।

  • स्वरोजगार एवं कौशल विकास
  • Provide Accessible Healthcare
About Image

Our Core Values

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बामनगोड़ा (धार्मिक न्यास/Religious Trust)

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बामनगोड़ा के माध्यम से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ सामुदायिक एकता, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से संबंधित कार्य किए जाते हैं। समिति को डिजिटल इंडिया सम्मान-पत्र, कैशलेस इंडिया सम्मान-पत्र सहित केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया गया है।

श्मशान घाट काली मंदिर कमेटी (धार्मिक न्यास/Religious Trust)

श्मशान घाट काली मंदिर कमेटी के माध्यम से सार्वजनिक श्मशान घाट एवं धार्मिक स्थल का संचालन एवं रख-रखाव किया जा रहा है। वर्ष 1969 से 2022 तक इस स्थल के विकास के लिए किसी सरकारी अथवा गैर-सरकारी स्रोत से पर्याप्त वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं हुई। इसके बावजूद संस्था के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामवासियों के सहयोग से इन कार्यों में लगभग 4050 फीट गहरे गड्ढे को भरकर सार्वजनिक तालाब का निर्माण, शवदाह स्टैंड का निर्माण, सार्वजनिक मैदान का विकास तथा भूमि के चारों ओर कच्ची सड़क का निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।

जमशेदपुर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (सहकारिता विभाग, झारखंड)

यह संस्था सहकारिता विभाग, झारखंड के अधीन सहकारी सिद्धांतों के आधार पर संचालित है। संस्था के माध्यम से सदस्यों के बीच निर्धारित नियमों के अनुसार वित्तीय लेन-देन, बचत जमा, शेयर पूंजी तथा लाभांश (Dividend) आदि से संबंधित कार्य किए जाते हैं। संस्था पिछले लगभग चार वर्षों से अपने सदस्यों के हित में कार्य कर रही है।

×
0  /150